Tuesday, November 30, 2010

हिंदी

बच्चन की मधुशाला हिंदी
मीठे रस का प्याला हिंदी
तुलसे सूर कबीर जायसी
दिनकर पन्त निराला हिंदी
रिश्तों की परिभाषा हिंदी
प्रीत प्यार की भाषा हिंदी
जींस टाप को ना ना ना ना  
मेरी लहंगा चोली हिंदी 
हंसी ठिठोली भाभी माँ की 
होली और दिवाली हिंदी
वैलेंटाइन डे को ना ना 
रक्षा बंधन कुमकुम हिंदी
इंग्लिश एनी हाउ वनली 
भाषा की सार्थकता हिंदी
आओ हम अपनाएँ हिंदी
आगे और बढायें हिंदी 
 

No comments:

Post a Comment